अंकिता भंडारी हत्याकांड: न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस सेवादल का कैंडल मार्च, श्रीनिवास बोले- विश्वसनीय और निष्पक्ष जांच हो

Ankita Bhandari Murder Case: कांग्रेस सेवादल ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग करते हुए राष्ट्रीय राजधानी में 'कैंडल मार्च' निकाला और मामले की पारदर्शी, निष्पक्ष तथा समयबद्ध जांच की मांग की।

Ankita Bhandari Murder Case: कांग्रेस सेवादल ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग करते हुए शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में 'कैंडल मार्च' निकाला और मामले की पारदर्शी, निष्पक्ष तथा समयबद्ध जांच की मांग की। मार्च में शामिल सेवादल के सदस्यों ने मोमबत्तियां जलाकर अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के प्रति एकजुटता व्यक्त की।

Congress Sevadal

कांग्रेस सेवादल का कैंडल मार्च (फोटो साभार: @srinivasiyc)

इस मौके पर कांग्रेस सेवादल के प्रमुख श्रीनिवास बी.वी. ने हाल ही में सिक्किम के राज्यपाल नियुक्त किए गए दुष्यंत गौतम के खिलाफ लगे आरोपों का उल्लेख करते हुए कहा कि इसकी विश्वसनीय और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को उसके पद या राजनीतिक प्रभाव के कारण कानून के दायरे से बाहर नहीं रखा जाना चाहिए।

End of Feed