भारत से पाकिस्तान अपने प्यार की तलाश में गई अंजू ने इस्लाम कुबूल कर निकाह कर लिया है, अब उसका नाम फातिमा है, लेकिन अब रिपोर्ट्स आ रही है कि इस सारे खेल के पीछे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI है।अंजू वैध वीजा पर पाकिस्तान गई है। वह 21 जुलाई 2023 को पाकिस्तान पहुंची थी। लेकिन उसकी कहानी में भी कई ट्विस्ट हैं।
अंजू ने कहा था कि उसकी फेसबुक पर नसरुल्लाह से मुलाकात हुई थी। धीरे-धीरे प्यार हो गया। अंजू के पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा पहुंचते ही नसरुल्लाह ने कहा कि उसकी अभी अंजू से शादी की कोई योजना नहीं है। मुलाकात के बाद अंजू वापस लौट जाएगी। लेकिन अगले ही दिन दोनों ने शादी कर ली।
निकाह के लिए जाते हुए अंजू का वीडियो भी सामने आया
निकाह के लिए जाते हुए अंजू का वीडियो भी सामने आया। इसके अलावा नसरुल्लाह और अंजू की पाकिस्तान के खैबर की वादियों वाले वीडियो भी नजर आने लगे। नसरुल्लाह ने बकायदा घूमने-फिरने का ये वीडियो इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया।
दोनों शादीशुदा और इनके बच्चे हैं।
'अंजू का मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ है'
वहीं अंजू के पिता ने भी दावा किया कि अंजू का मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ है और वह सनकी है। उन्होंने अपनी बेटी के फैसले पर गुस्से का भी इजहार किया। साथ ही कहा कि अंजू को नसरुल्लाह से प्यार बिल्कुल नहीं हो सकता। जब उन्हें मालूम चला कि अंजू ने फातिमा बनकर शादी की तो वे रो पड़े। उन्होंने कहा कि वे अंजू को कभी स्वीकार नहीं करेंगे।
सीमा और अंजू की कहानी में समानता
सीमा और अंजू की कहानी में एक और समानता ये है कि दोनों ही शादीशुदा हैं और दोनों के बच्चे हैं। सीमा के चार बच्चे हैं तो अंजू के दो बच्चे हैं। लेकिन सीमा की तरह अंजू अपने बच्चों को पाकिस्तान लेकर नहीं गई। अंजू ने कहा है कि वह भारत जरूर लौटेगी लेकिन अपने पति से मिलने नहीं बल्कि बच्चों से मिलने के लिए आएगी। अंजू की 16 साल की बेटी और एक बेटा है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।
