झारखंड विधानसभा में बड़ा बदलाव, विधायक नंबर 82 की कुर्सी खत्म; कभी बिहार से ट्रांसफर होकर आया था ये खास कोटा

झारखंड विधानसभा में 82वें विधायक के रूप में एंग्लो इंडियन समुदाय के किसी व्यक्ति को मनोनीत करने की संवैधानिक व्यवस्था अब समाप्त हो गई है। यह कोटा कभी बिहार से ट्रांसफर होकर झारखंड आया था।

झारखंड विधानसभा में इस बार भले ही सरकार नहीं बदली दिखाई देगी, लेकिन विधानसभा में एक ऐसी कुर्सी खत्म हो जाएगी, इतिहास बन जाएगी, जिसका झारखंड गठन के समय से संबंध रहा है। झारखंड विधानसभा में अबतक 82 विधायक दिखते थे, जहां अब 81 विधायक ही दिखेंगे। 82वें विधायक कभी चुनाव के जरिए सदन में नहीं आता था, बल्कि उनकी नियुक्ति राज्यपाल करते थे।

End of Feed