Andhra Pradesh Train Derail: आंध्र प्रदेश में टकराई 2 पैसेंजर ट्रेन, 4 की मौत, 18 घायल

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Oct 29, 2023, 09:38 PM IST

Andhra Pradesh Train Derail: रेलवे के अधिकारियों के अनुसार विशाखापत्तनम-पलासा पैसेंजर ट्रेन और विशाखापत्तनम-रगडा पैसेंजर ट्रेन के बीच पीछे से टक्कर हो गई। हादसे में 3 बोगियां बेपटरी हो गई है। इस घटना में 18 लोग घायल हो गए हैं।

Andhra Pradesh Train Derail: आंध्र प्रदेश से एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार आंध्र प्रदेश में दो पैसेंजर ट्रेन में टक्कर हो गई है, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई है और 18 लोगों के घायल होने की खबर है। पहले खबर आई थी कि साउथ इंडिया के इस राज्य में एक पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतर गई है। अब साफ हो गया है कि ट्रेनों में टक्कर के कारण बोगियां पटरी से उतरी हैं।

andhra pradesh train accident

आंध्र प्रदेश में पटरी से उतरी ट्रेन

कौन सी ट्रेन हुई हादसे का शिकार

रेलवे के अधिकारियों के अनुसार विशाखापत्तनम-पलासा पैसेंजर ट्रेन और विशाखापत्तनम-रगडा पैसेंजर ट्रेन के बीच पीछे से टक्कर हो गई। हादसे में 3 बोगियां बेपटरी हो गई है। इस घटना में 4 लोगों की मौत हो गई है और 18 लोग घायल हो गए हैं। बचाव अभियान जारी है, सहायता और एम्बुलेंस के लिए स्थानीय प्रशासन और एनडीआरएफ को सूचित किया गया है। दुर्घटना राहत ट्रेनें घटनास्थल पर पहुंची गईं हैं।

End of Feed