देश

आंध्र प्रदेशः जाति जनगणना कराने का प्रस्ताव मंजूरी, मंत्रिमंडल का यह है मकसद

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 4, 2023, 09:50 AM IST

Caste Census in Andhra Pradesh: मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य में नए उद्योग स्थापित करने के संबंध में निवेश संवर्धन बोर्ड के फैसले को मंजूरी दे दी गई, जिसमें दो खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों के लिए एक विशेष पैकेज का विस्तार करने का निर्णय भी शामिल था।

Image

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी। (फाइल)

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

Caste Census in Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश मंत्रिमंडल ने जाति जनगणना कराए जाने, राज्य निवेश संवर्धन बोर्ड के फैसले सहित कई प्रमुख प्रस्तावों को शुक्रवार (तीन नवंबर, 2023) को मंजूरी दे दी।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल ने समग्र जाति जनगणना कराए जाने को मंजूरी दे दी। इसका उद्देश्य हाशिए पर रहने वाले वर्गों पर विशेष ध्यान देने के साथ आर्थिक, सामाजिक, शैक्षिक, आजीविका के संबंध में प्राथमिक जानकारी इकट्ठा करना है।

मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य में नए उद्योग स्थापित करने के संबंध में निवेश संवर्धन बोर्ड के फैसले को मंजूरी दे दी गई, जिसमें दो खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों के लिए एक विशेष पैकेज का विस्तार करने का निर्णय भी शामिल था।

विज्ञप्ति के अनुसार, मंत्रिमंडल ने 6,790 सरकारी उच्च विद्यालयों में भविष्य के कौशल विशेषज्ञों की तैनाती को भी मंजूरी दे दी। मंत्रिमंडल ने सभी मान्यता प्राप्त पत्रकारों को आवासीय भूखंड देने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article