देश

आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण को जान से मारने की धमकी, फोन पर मिली चेतावनी

Pawan Kalyan Death Threat: आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण को जान से मारने की धमकी दी गई है। जनसेना पार्टी कार्यालय ने इसकी जानकारी दी है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : PTI

Pawan Kalyan Death Threat: आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण को जान से मारने की धमकी दी गई है। जनसेना पार्टी कार्यालय ने इसकी जानकारी दी है। उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण की पार्टी जनसेना ने बताया कि पार्टी कार्यालय के कर्मचारियों के पास धमकी भरे फोन आए थे। यह फोन अगंतकुडी से आया था। अज्ञात व्यक्ति ने चेतावनी दी कि डिप्टी सीएम को जान से मार दिया जाएगा। इस दौरान उसने आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए चेतावनी भरे संदेश भेजे।

पार्टी ने बताया कि इसकी जानकारी उपमुख्यमंत्री को दी गई। इसके बाद अधिकारियों ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को धमकी भरे फोन और संदेशों के बारे में सूचना दी। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article