आंध्र पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में अबतक 21 की मौत, CM ने मुआवजे का किया ऐलान; 4 अधिकारी भी निलंबित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हादसे को लेकर शोक जताया है। साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों को PMNRF से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि और घायलों को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की है। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी हादसे पर गहरा दुख जताया और कहा कि राहत व बचाव कार्य जारी है।

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के वेटलपालेम गांव पटाखा फैक्ट्री में शनिवार दोपहर हुए भीषण विस्फोट में 21 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 8 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। वहीं हादसे के बाद मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने सख्त रुख अपनाया है। मामले में चार वरिष्ठ जिला स्तरीय अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री नायडू ने मृतकों के परिजनों को 20 लाख रुपये देने की घोषणा की है।

पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में सीएम ने की कार्रवाई।

पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में सीएम ने की कार्रवाई।

वहीं, राज्य के मंत्री कंदुला दुर्गेश ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जब पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ उस समय यूनिट में लगभग 30 कर्मचारी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि धमाका इतना तेज था कि कई शव छिटक कर पास के धान के खेतों में जा गिरे। पुलिस ने खेतों में बिखरे शवों और अंगों की तलाश के लिए ड्रोन तैनात किए हैं।

End of Feed