Anantnag Ground Report: चुन-चुन कर आतंकियों को निपटा रही भारतीय सेना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 16, 2023, 02:42 PM IST

Anantnag Ground Report: ड्रोन की फुटेज में शुक्रवार को एक गुफा पर गोले दागने के बाद एक आतंकवादी पनाह के लिए भागता दिखाई दिया। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कश्मीर) विजय कुमार ने शुक्रवार देर रात बताया कि यह अभियान विशेष सूचना के बाद चलाया गया

Anantnag Ground Report: जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों के खिलाफ आज चौथे दिन भी अभियान जारी है। यहां के जंगलों में अभी भी 2-3 आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। आतंकियों के खिलाफ अभियान में सेना हेलीकॉप्टर और ड्रोन की मदद ले रही है। अनंतनाग में हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बल के तीन अधिकारी और एक अन्य जवान शहीद हो गए थे।

आतंकियों पर मोर्टार से हमला

अधिकारियों ने बताया कि दक्षिणी कश्मीर जिले के कोकेरनाग इलाके में गडोले के जंगलों में आतंकवादियों के ठिकानों का पता लगाने के लिए ड्रोन और हेलीकॉप्टर को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के चौथे दिन शनिवार को जैसे ही हमला फिर से शुरू हुआ, सुरक्षाबलों ने जंगल की ओर कई मोर्टार गोले दागे।

End of Feed