अनंत अंबानी की जामनगर से द्वारकाधीश मंदिर तक की पदयात्रा पूरी; मां नीता अंबानी और पत्नी राधिका मर्चेंट के साथ पहुंचे मंदिर

Anant Ambani Pad yatra : अनंत अंबानी की जामनगर से द्वारकाधीश मंदिर तक की पदयात्रा आज पूरी हुई। वे रविवार को द्वारकाधीश मंदिर पहुंचे। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के निदेशक अनंत अंबानी ने कहा कि यह मेरी धार्मिक यात्रा है। मैंने इस यात्रा की शुरुआत भगवान के नाम से की थी और उन्हीं के नाम से यात्रा का अंत करेंगे।

Anant Ambani: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के निदेशक अनंत अंबानी की जामनगर से द्वारकाधीश मंदिर तक की पदयात्रा आज पूरी हुई और राम नवमी के अवसर पर द्वारकाधीश मंदिर पहुंची। अनंत अंबानी की पत्नी राधिका मर्चेंट ने कहा कि आज अनंत का 30वां जन्मदिन है। उनकी इच्छा थी कि वे हमारी शादी के बाद यह पदयात्रा करें। हमें गर्व है कि हम आज यहां उनका जन्मदिन मना रहे हैं। मैं उन सभी लोगों का आभार व्यक्त करती हूं जिन्होंने उनकी पदयात्रा को सफल बनाने के लिए उन्हें आशीर्वाद दिया। जानकारी के अनुसार, अनंत अंबानी की मां और रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष नीता अंबानी भी आज उनके साथ थी।

Anant Ambani-Radhika Merchant

अनंत अंबानी की जामनगर से द्वारकाधीश मंदिर तक की पदयात्रा पूरी

यात्रा में मेरे साथ शामिल होने वाले लोगों का धन्यवाद- अनंत अंबानी

यात्रा पूरी होने पर अनंत अंबानी ने कहा कि यह मेरी धार्मिक यात्रा है। मैंने इस यात्रा की शुरुआत भगवान के नाम से की थी और उन्हीं के नाम से यात्रा का अंत करेंगे। मैं भगवान द्वारकाधीश का धन्यवाद करता हूं। मैं इस यात्रा में मेरे साथ शामिल होने वाले लोगों का भी धन्यवाद करता हूं। मेरी पत्नी आज मेरे साथ शामिल हुईं और मेरी मां मेरे साथ हैं। जब मैंने अपने पिता को इस यात्रा के बारे में बताया तो उन्होंने मुझे बहुत हिम्मत दी।

End of Feed