एक हिंदुस्तानी ने 9/11 जैसी त्रासदी को टाल दिया...पीएम मोदी ने की कैप्टन स्मित मच्छार की दिल खोलकर तारीफ

पीएम मोदी ने कहा, कल हुई घटना में भारत के कैप्टन स्मित ने असाधारण धैर्य, सूझबूझ और साहस का प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने कैप्टन स्मित के परिवार से बात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

PM Modi Hails Capt Machchhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को फ्लाईदुबई विमान में हुई हवाई दुर्घटना के दौरान भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार के साहस और सूझबूझ की सराहना करते हुए कहा कि पायलट के शौर्य ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है और एक बड़ी त्रासदी को टालने में मदद की है। नई दिल्ली के भारत मंडपम में संघ लोक सेवा आयोग के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने घटना को याद किया और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद साहस दिखाने के लिए कैप्टन स्मित मच्छार की प्रशंसा की।

captain smit modi

पीएम मोदी ने की कैप्टन स्मित की जमकर तारीफ

कैप्टन स्मित ने असाधारण धैर्य, सूझबूझ और साहस दिखाया

End of Feed