देश

तिब्बत में 5.6 तीव्रता का भूकंप, नेपाल, भूटान के साथ ही UP, बिहार और पश्चिम बंगाल तक कांपी धरती

देर रात चीन के कब्जे वाले तिब्बत में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। 5.6 तीव्रता के इस भूकंप से धरती कांप गई और भूकंप के झटके भारत में उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल तक भी महसूस किए गए।

Image

तिब्बत में आए भूकंप के झटके यूपी-बिहार तक हुए महसूस

Photo : ANI

11-12 मई की रात 2.41 बजे चीन के कब्जे वाले तिब्बत में भूकंप से धरती कांप गई। भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गई है। भूकंप जमीन से सिर्फ 9 किमी की गहराई पर था, जिसके कारण इसके झटके काफी तेज महसूस किए गए। भारत के नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) और USGS ने इस भूकंप की तीव्रता को मापा है।

भूकंप के तेज झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के तेज झटके पड़ोसी देश नेपाल और भूटान में भी महसूस किए गए। भारत में उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय आदि राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। पड़ोसी देश बांग्लादेश तक इस भूकंप को महसूस किया गया।

भूकंप से फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article