जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा में एसके पायीन के पास सेना का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें वाहन पलटने और पहाड़ी से नीचे गिरने से सैनिक घायल हो गए। बचाव अभियान शुरू किया गया है, हताहतों की आशंका है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक इस दुर्घटना में तीन सैनिकों की मौत हो गई, दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
बांदीपुरा सेना वाहन दुर्घटना
गंभीर रूप से घायल तीन सैनिकों में से एक की मौत के बाद मृतकों की संख्या तीन हो गई है वहीं दो अन्य घायल हैं जिनका इलाज किया जा रहा है। मौके पर पुलिस और सेना के जवान बचाव अभियान में जुटे हैं।
24 दिसंबर को पुंछ जिले की मेंढर तहसील में भी सामने आया था हादसा
गौर हो कि अभी 24 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले की मेंढर तहसील के नियंत्रण रेखा पर बलनोई सेक्टर में भी सेना के वाहन के साथ दुर्घटना सामने आई थी उस समय सेना का वाहन जवानों को लेकर जा रहा था तभी वाहन करीब 300 फिट गहरी खाई में जा गिरा था, इस हादसे में वाहन में सवार पांच जवानों की मौत हो गई थी, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। व्हाइट नाइट कॉर्पस ने सैनिकों के निधन पर संवेदना व्यक्त की थी।
