अमृतसर में एक दवा कंपनी में भीषण आग, 4 लोगों की मौत, यहां काम करते हैं 1600 कर्मचारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 6, 2023, 10:01 AM IST

Amritsar Factory Fire : अमृतसर में एक दवा कंपनी में देर रात भीषण आग लगी। इस घटना में 4 लोगों के मारे जाने की सूचना है यहां करीब 1600 कर्मचारी काम करते हैं।

Amritsar Factory Fire : अमृतसर में एक फार्मास्यूटिकल (दवा) कंपनी में देर रात भीषण आग लगी। इस घटना में 4 लोगों के मारे जाने की सूचना है यहां करीब 1600 कर्मचारी काम करते हैं। यह फार्मास्युटिकल फैक्टरीअमृतसर में मजीठा रोड है। फार्मास्युटिकल फैक्टरी में हुई आगजनी की घटना में एक नाबालिक और एक महिला समेत 4 कर्मियों की मौत हो गई। फैक्टरी मालिकों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने अग्निशमन की दर्जन गाड़ियों की मदद से देर रात आग पर काबू पाया।

बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। जब यह हादसा हुआ फैक्ट्री के भीतर कर्मचारी काम कर रहे थे। वे जान बचाने की कोशिश की लेकिन कुछ कर्मचारी आग की चपेट में आ गए। जब शिफ्ट खत्म होने के बाद कर्मचारी घर नहीं लोटे को उनके परिजनों फैक्ट्री पहुंचे। तब पता चला कि चार लोगों की जान चली गई, उसमें उनके रिश्तेदार भी थे।

End of Feed