ध्यान से सुनो, ये लड़ाई खालिस्तान और भारत सरकार के बीच है, तुम बीच में न पड़ो- SFJ ने दी असम CM को खुली धमकी

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 2, 2023, 05:35 PM IST

अमृतपाल सिंह के कुछ सहयोगियों को गिरफ्तार करने के बाद पंजाब सरकार ने उन्हें असम भेज दिया था। जहां वो इस समय जेल में बंद हैं। इसी को लेकर खालिस्तानी गुट ने यह धमकी दी है। अमृतपाल सिंह इस समय पंजाब पुलिस की गिरफ्त से दूर कहीं छिपा हुआ है।

खालिस्तान समर्थक और अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) के सहयोगियों के असम (Assam) की जेल में रखने पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) को धमकी मिली है। सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के मुखिया गुरपतवन सिंह पन्नू ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ धमकी जारी की है। रिपोर्टों में दावा किया गया है कि धमकी भरा कॉल असम के पत्रकारों को किया गया था।

SFJ, assam cm, khalistan, amritpal singh

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को मिली SFJ से धमकी

क्या कहा पन्नू ने

इंडिया टुडे के अनुसार पन्नू ने मुख्यमंत्री को धमकी देते हुए कहा- "असम में कैद खालिस्तान समर्थकों को प्रताड़ित किया गया है। बहुत ध्यान से सुनो, सीएम सरमा, लड़ाई खालिस्तान समर्थक सिखों और भारतीय शासन के बीच है। बीच में न पड़ो।"

End of Feed