देश

72 घंटे बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर अमृतपाल, पंजाब के छह जिलों में इंटरनेट सेवा 23 मार्च तक प्रतिबंधित

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Mar 21, 2023, 10:44 AM IST

अमृतपाल सिंह के मामले में अब तक 114 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। हालांकि, खालिस्तानी नेता अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पंजाब पुलिस ने कुछ जिलों में इंटरनेट सेवाओं को 23 मार्च तक प्रतिबंधित कर दिया है।

Image

अमृतपाल सिंह

Photo : PTI

Amritpal Singh News: वारिस पंजाब दे का मुखिया और खालिस्तानी नेता अमृतपाल सिंह अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार तलाशी अभियान चला रही है। इस बीच पंजाब पुलिस ने तरनतारन, फिरोजपुर, अमृतसर, मोहाली, मोगा और संगरूर में इंटरनेट सेवाओं को 23 मार्च तक प्रतिबंधित कर दिया है। ताजा आदेश के मुताबिक, इंटरनेट सेवाएं गुरुवार दोपहर 12 बजे तक स्थगित रहेंगी। हालांकि, पंजाब के अन्य जिलों में इंटरनेट सेवाओं को दोबारा जारी कर दिया गया है।

सोशल मीडिया पर रची जा रही माहौल बिगाड़ने की साजिश

पंजाब पुलिस की ओर से मंगलवार को जारी आदेश में कहा गया है कि पंजाब में कानून व्यवस्था को बिगाड़ने और राज्य में अशांति फैलाने के लिए बड़ी साजिश रची ला रही है। कुछ लोग व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और मैसेज के जरिए अफवाहें फैलाने का प्रयास कर रहे हैं और भीड़ को भड़काने का काम कर रहे हैं। डीजीपी पंजाब ने कहा है कि पंजाब का माहौल खराब करने वालों पर पुलिस नजर बनाए हुए है और इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। आदेश में कहा गया है कि वाईपीएस चौक और एयरपोर्ट रोड पर भी इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगाई गई है। यह प्रतिबंध 23 मार्च दोपहर 12 बजे तक लागू रहेगा।

अब तक 114 गिरफ्तारियां

अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस की कार्रवाई बढ़ती ही जा रही है। अब तक इस मामले में 114 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी की गिरफ्तारी शांति और सद्भाव भंग करने के आरोप में हुई है। पुलिस ने पहले दिन 78 लोगों को गिरफ्तार किया था, इसके अलगे दिन रविवार को 34 तो सोमवार को दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान पुलिस को 10 हथियार भी बरामद हुए हैं। बता दें, लागतार कार्रवाईयों के बीच अमृतपाल के चाचा और ड्राइवर हरप्रीत सिंह ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। पुलिस हरजीत को लजेकर डिब्रूगढ़ जेल पहुंची है।

सुरक्षा एजेंसियों की रडार पर था अमृतपाल

बता दें, अमृतपाल पर सुरक्षा एजेंसियां काफी लंबे समय से नजर बनाए हुई थीं। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, अमृतपाल के तार पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से भी जुड़े हुए हैं। इस बात के पुख्ता सबूत मिले हैं कि अमृतपाल को विदेश से फंडिंग हो रही थी, जिसका मकसद देश में खालिस्तानी विचारधारा को बढ़ावा देना और युवाओं को अपने खतरनाक इरादों को पूरा करने के लिए ट्रेनिंग देना था।
प्रांजुल श्रीवास्तव
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों के बाद दिल्ली पुलिस सख्त: इंटेलिजेंस सिस्टम होगा मजबूत, फंडिंग से लेकर ठहरने तक की होगी जांच

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों के बाद दिल्ली पुलिस सख्त: इंटेलिजेंस सिस्टम होगा मजबूत, फंडिंग से लेकर ठहरने तक की होगी जांच

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द