देश

अमृत उद्यान में घूमने का फिर सुनहरा मौका, जानिए अब कैसे मिलेगी एंट्री

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 14, 2023, 10:56 PM IST

15 एकड़ में फैले इस उद्यान को गर्मियों में वार्षिक फूलों के खिलने का प्रदर्शन करने के लिए इस उद्यान को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत खोले जाने का फैसला लिया गया है। आप इसका लुत्फ 16 अगस्त से 17 सितंबर तक उठा सकते हैं । यानि पुरे एक महीने ।

Image

Rashtrapati Bhavan, Delhi

Amrit Udhyan News: इस साल पहली बार ऐसा हो रहा है कि राष्ट्रपति भवन स्थित अमृत उद्यान आम लोगों के लिए दूसरी बार खोला जा रहा है। आम जनता के लिए अमृत उद्यान जो पहले 'मुगल गार्डन' (Mughal Garden) था, उसे दूसरी बार खोला जा रहा है। आपको बता दें कि इस उद्यान को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत खोले जाने का फैसला लिया गया है। आप इसका लुत्फ 16 अगस्त से 17 सितंबर तक उठा सकते हैं यानी यह उद्यान आम लोगों के लिए पूरे एक महीने तक खुला रहेगा। 15 एकड़ में फैले इस उद्यान को गर्मियों में वार्षिक फूलों के खिलने का प्रदर्शन करने के लिए आम जनता के लिए खुलेगा।

इस गेट से कर सकेंगे एंट्री

आम जन के लिए राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 35 से एंट्री होगी। इसके लिए समय सीमा भी सीमित होगी। यह समय सीमा सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक ही खुला रहेगा। इस उद्यान को पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम और राम नाथ कोविंद के कार्यकाल के दौरान विकसित किया गया था। आपको यह भी बता दें कि इसमें हर्बल-I, हर्बल-II, बोनसाई गार्डन, आरोग्य वनम और टैक्टाइल गार्डन भी शामिल है। आम लोग ईस्ट लान, सेंट्रल लान, लांग गार्डन और सर्कुलर गार्डन में घुम सकेंगे।

ऐसे होगी टिकट की बुकिंग

रंग बिरंगे फूलों से सजी इस प्रसिद्ध अमृत उद्यान में घूमने के लिए राष्ट्रपति भवन की वेबसाइट visit.rashtrapatibhavan.gov.in पर जाकर आप ऑनलाइन टिकट बुक कर सकेंगे। हांलाकि राष्ट्रपति भवन में लगी कियॉस्क मशीन से भी आप टिकट ले सकते हैं। यह उद्यान 16 अगस्त से 17 सितंबर तक ही खुला रहेगा और अगर आप यहां जाना चाहते हैं तो ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं। इससे पहले इस वर्ष 29 जनवरी से 31 मार्च तक यह उद्यान आम लोगों के लिए खोला गया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article