'हम श्री राम के भक्त हैं ,ना हार की फिक्र, ना जीत का जिक्र करते हैं', बुलेट चलाती नजर आईं सांसद नवनीत राणा

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Mar 30, 2023, 01:28 PM IST

राम नवमी के मौके पर महाराष्ट्र के अमरावती की सांसद नवनीत राणा (Navneet Rana) बिना हेलमेट बुलेट चलाती नजर आईं। साथ ही उन्होंने कहा कि हम राजा श्री राम की भक्त है ,ना हार की फिक्र करते हैं। ना जीत का जिक्र करते हैं, जय श्री राम!

राम नवमी के मौके पर महाराष्ट्र के अमरावती की सांसद नवनीत राणा (Navneet Rana) बुलेट चलाते हुए अपने संसदीय क्षेत्र में पहुंची। इस दौरान नवनीत राणा ने जय श्री राम (Jai Sri Ram) के नारे भी लगाए और कहा कि वो राजा श्री राम की भक्त हैं, ना हार की फिक्र करते हैं। ना जीत का जिक्र करते हैं। जय श्री राम! इससे पहले वह मातोश्री के सामने हनुमान चालीसा पाठ करने को लेकर तत्कालीन उद्धव ठाकरे सरकार से भिड़ गईं थी। किसी न किसी वजह से वह अक्सर चर्चा में बन रहती हैं।

उन्होंने कहा कि हम अखंड ब्रह्मांड के राजा श्री राम के भक्त हैं। ना हार की फ्रिक्र करते हैं, जीत का जिक्र करते हैं। जय श्रीराम! यह बोलेने के बाद उन्होंने बिना हेलमेट पहने तेज रफ्तार में बुलेट चलाईं। साथ ही वीडियो के साथ ट्वीट किया कि राम नाम का नारा है, हर घर भगवा छाया है। श्री राम नवमी के शुभ अवसर पर बुलेट राइडिंग करते हुए। जय श्री राम।। जय हनुमान।।

End of Feed