आज से 3 दिन के बंगाल दौरे पर गृह मंत्री शाह, सीमा सुरक्षा, कानून-व्यवस्था की करेंगे समीक्षा, परियोजनाओं का उद्घाटन भी

अमित शाह अगले दिन कोलकाता पहुंचेंगे और राज्य की कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे। शाह अलीपुर स्थित राष्ट्रीय पुस्तकालय में 'शब्द संग्रहालय’ (म्यूजियम ऑफ वर्ड्स) के पहले चरण का उद्घाटन भी करेंगे।

Amit Shah Bengal's visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 17 से 19 जुलाई तक पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे और इस दौरान वह सीमा सुरक्षा, शासन, कानून-व्यवस्था और विकास से जुड़े मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करेंगे। सूत्रों का कहना है कि मई में हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ऐतिहासिक जीत और राज्य में उसकी पहली सरकार बनने के बाद गृह मंत्री का यह पश्चिम बंगाल का पहला विस्तृत दौरा होगा। शाह इस तीन दिवसीय दौरे में 18 जुलाई को सिलीगुड़ी में जुमागाछ सीमा चौकी जाएंगे, जहां वह सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कर्मियों से बातचीत करेंगे।

Amit Shah

तीन दिन के बंगाल दौरे पर गृह मंत्री शाह।

विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

सूत्रों ने बताया कि वह सीमा सुरक्षा बल की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। उन्होंने बताया कि गृह मंत्री उसी दिन बाद में पश्चिम बंगाल से जुड़े सीमावर्ती मुद्दों पर एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे। शाह राज्य में तीन नए आपराधिक कानूनों को लागू किए जाने की समीक्षा भी करेंगे।

End of Feed