'अपने घोटाले छिपाने के लिए कुछ लोग भाषा को बना रहे कवच', हिंदी विरोध पर अमित शाह के निशाने पर DMK

Amit Shah target DMK : राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के त्रि-भाषा फॉर्मूले का विरोध करने पर द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) गृह मंत्री अमित शाह के निशाने पर आ गई है। शुक्रवार को राज्यसभा में चर्चा का जवाब देते हुए शाह ने कहा कि भाषा के आधार पर देश को बांटने का कोई प्रयास नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि 'कुछ लोग अपने भ्रष्टाचार और घोटालों को छिपाने के लिए भाषा का इस्तेमाल कवच के रूप में कर रहे हैं।'

Amit shah

त्रि-भाषा फॉर्मूले का विरोध कर रही डीएमके।

'अध्ययन सामग्री का तमिल में अनुवाद नहीं कराया'

शाह ने कहा कि मेडिकल और इंजीनियरिंग की अध्ययन सामग्री का अनुवाद तमिल में कराने का साहस तमिलनाडु सरकार के पास नहीं है। उन्होंने कहा, 'मैं कुछ कहना चाहूंगा ताकि जो लोग भाषा के आधार पर देश को बांटना चाहते हैं, उनका एजेंडे की पोल खुल जाए। नरेंद्र मोदी की सरकार ने आधिकारिक भाषा विभाग के तहत भारतीय भाषा वर्ग बनाया है। इसके तहत तमिल, तेलुगू, मराठी, गुजराती, पंजाबी, असमी, बंगाली सभी भाषाओं का इस्तेमाल बढ़ाने के लिए काम किया जाएगा। दिसंबर के बाद नागरिकों, मुख्यमंत्रियों और सांसदों के साथ उनकी भाषा में मैंने पत्राचार किया है।'

End of Feed