'हम महिला आरक्षण बढ़ाकर 50 फीसदी करने को तैयार', लोकसभा में अमित शाह के भाषण की बड़ी बातें

Amit shah Speech in Parliament Special Session (अमित शाह का भाषण महिला आरक्षण कानून पर): केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महिला आरक्षण बिल पर चर्चा का जवाब देते हुए विपक्षियों पर जमकर प्रहार किया।

Parliament Special Session (अमित शाह का भाषण, संसद के विशेष सत्र में): केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महिला आरक्षण बिल पर चर्चा का जवाब देते हुए विपक्षियों पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि इस चर्चा को बारीकी से सुनेगा तो महिला आरक्षण का किसी ने विरोध नहीं किया है। सभी ने बोलने के लिए तो कहा है कि हम महिला आरक्षण संशोधन का स्वागत करते हैं, लेकिन अगर बारीकी से देखें तो इंडी अलायंस से सभी सदस्यों ने अगर, मगर, किंतु, परंतु का इस्तेमाल करके स्पष्ट रूप से महिला आरक्षण का विरोध किया है।

Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

विपक्ष पर जमकर बरसे अमित शाह

उन्होंने कहा कि कई जगहों पर ऐसा दिखाई दिया कि विरोध हमारी दृष्टिकोण की जगह, हमारी कार्यान्वयन पर है, लेकिन मैं देशवासियों को स्पष्ट करना चाहता हूं कि यह विरोध कार्यान्वयन का नहीं, बल्कि महिला आरक्षण का ही है। उन्होंने कहा कि बिल के तरीकों का नहीं, बल्कि बिल के तत्व का, महिलाओं के आरक्षण का विरोध हो रहा है। इन तीन बिलों का उद्देश्य मैं स्पष्ट करना चाहता हूं।

End of Feed