'बिना वजह ही घसीटा पीएम मोदी का नाम', खड़गे की टिप्पणी पर भड़के अमित शाह; सुनाई खरी-खोटी

Shah vs Kharge: अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर पलटवार करते हुए कहा है कि उन्होंने अपनी कटुता का परिचय देते हुए अपने निजी स्वास्थ्य मामलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अनावश्यक रूप से घसीटा। उनकी टिप्पणी दिखाती है कि कांग्रेस के मन में पीएम मोदी के लिए कितनी नफरत और डर है।

Amit Shah Slams Mallikarjun Kharge: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जम्मू-कश्मीर में एक जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी को सोमवार को 'अत्यंत खराब और अपमानजनक' करार दिया। शाह ने कहा कि 'कटु तरीके से नफरत दिखाते हुए' खड़गे ने यह कहकर अपने निजी स्वास्थ्य के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम बिना वजह ही घसीटा कि वह मोदी को सत्ता से हटाने से पहले नहीं मरेंगे।

PM Modi Amit Shah Mallikarjun Kharge

पीएम मोदी, अमित शाह और मल्लिकार्जुन खड़गे।

'मोदी को सत्ता से हटाने से पहले नहीं मरूंगा'

जम्मू-कश्मीर के जसरोटा में रविवार को आयोजित एक रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की तबीयत खराब हो गई, लेकिन कुछ देर रुकने के बाद उन्होंने अपना भाषण जारी रखा और सत्तारूढ़ दल पर हमला करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता से हटाने से पहले वह मरेंगे नहीं। खड़गे ने कांपती आवाज में कहा, 'जब हमारी सरकार आएगी तो हम आतंकवाद को खत्म कर देंगे।' इसके बाद वह कुछ देर के लिए रुके, जिसके बाद मंच पर मौजूद उनके सहयोगी और अन्य लोग उनके पास आए और उन्हें कुर्सी पर बैठने में मदद की।

End of Feed