ET Now Global Business Summit 2024: अमित शाह बोले-राहुल को यात्रा निकालने का हक नहीं, देश को एक बार तोड़ चुकी है कांग्रेस

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 10, 2024, 01:11 PM IST

ET Now Global Business Summit 2024 : टाइम्स नाउ नवभारत एवं टाइम्स नाउ की ग्रुप एडिटर इन चीफ नाविका कुमार के साथ खास बातचीत में शाह ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी चुनाव हुए। इन सभी राज्यों को हमने जीता।

ET Now Global Business Summit 2024 : राहुल गांधी को 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' निकालने का हक नहीं है। वह भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं तो उनके एक नेता उत्तर और दक्षिण भारत को तोड़ने की बात करते हैं। हैरानी की बात यह है कि कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व इसका खंडन नहीं करता। इसलिए राहुल को यह यात्रा निकालने का अधिकार नहीं है। कांग्रेस पार्टी देश को एक बार तोड़ चुकी है, अब वह दूसरी बार तोड़ने की कोशिश कर रही है। ये बातें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट 2024 के दूसरे दिन कहीं। गृह मंत्री ने उम्मीद जताई कि विकसित भारत का पीएम मोदी का सपना समय से पहले पूरा हो जाएगा।

Amit Shah

ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट 2024 में गृह मंत्री अमित शाह।

कांग्रेस ने अपने नेता के बयान का खंडन तक नहीं किया-शाह

टाइम्स नाउ नवभारत एवं टाइम्स नाउ की ग्रुप एडिटर इन चीफ नाविका कुमार के साथ खास बातचीत में शाह ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी चुनाव हुआ। ये सभी राज्य हम जीते। भारत को जोड़ने की बात करने वाले उत्तर भारत और दक्षिण भारत की तोड़ने की बात करते हैं। कांग्रेस पार्टी इस बात का खंडन भी नहीं कर रही। यह बात कहने वाला कोई छोटा नेता नहीं बल्कि उनके उप मुख्यमंत्री का छोटा भाई है। वह सांसद है। कांग्रस का कोई नेता संसद में खड़ा होकर यह नहीं कहता कि यह हमारी पार्टी का बयान नहीं है।

End of Feed