अडानी मुद्दे पर बोले शाह- ना छिपाने के लिए कुछ है और ना ही किसी से डरने की जरूरत है...2024 में मुकाबले में कोई नहीं है

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Feb 14, 2023, 11:08 AM IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ANI को दिए एक इंटरव्यू में कई अहम मुद्दों पर खुलकर बात की। अमित शाह ने कहा कि प्रोडक्ड अच्छा हो तो तभी लॉन्ग टर्म में मार्केटिंग सफल होती है।

Amit Shah Interview: गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि 2024 में मोदी के सामने कोई चुनौती नहीं है और जनता एकतरफा BJP के साथ आगे बढ़ रही है। न्यूज एजेंसी ANI को दिए इंटरव्यू में शाह ने कहा, '2024 में कोई स्पर्धा नहीं है, देश एकतरफा मोदी (Narendra Modi) के साथ आगे बढ़ रहा है। देश की जनता को तय करना है अभी तक तो लोकसभा में मुख्य विपक्षी पार्टी का लेबल जनता ने किसी को नहीं दिया है।' भारत द्वारा G-20 की अध्यक्षता करने पर शाह ने कहा कि अगर प्रोडक्ट अच्छा है तो उसे गाजे बाजे के साथ मार्केट करना ही चाहिए। PM मोदी का काम देश और दुनिया के सामने गौरव के साथ रखा जाना चाहिए। ये पूरे भारत का गौरव हैं।

अडानी को लेकर भी बोले शाह

भाजपा द्वारा कई शहरों के नाम बदलने पर शाह ने कहा कि एक भी शहर ऐसा नहीं है जिसका पुराना नाम न हो और बदला है। इसपर बहुत सोच समझकर हमारी सरकारों ने फैसले लिए हैं और हर सरकार का ये विधायी अधिकार है।अडानी से जुड़े मुद्दे पर शाह ने कहा, 'सुप्रीम कोर्ट ने मामले का संज्ञान लिया है। कैबिनेट का सदस्य होने के नाते इस समय इस मुद्दे पर मेरा कुछ भी बोलना सही नहीं होगा, परन्तु इसमें भाजपा के लिए कुछ छुपाने के लिए नहीं है और न ही किसी बात से डरने की जरूरत है। संसद की कार्यवाही एक्सपंज वाक्यों से भरी पड़ी है। संसद में नियमों के हिसाब से बहस करनी होती है, संसदीय भाषा में करनी होती है।'

End of Feed