जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा को लेकर अमित शाह ने की हाई-लेवल मीटिंग, कई मुद्दों पर हुई चर्चा; मनोज सिन्हा रहे मौजूद

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 19, 2024, 08:54 PM IST

High-Level Security Meeting: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की है। इस बैठक में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी मौजूद रहे। सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री ने 2025 के लिए सुरक्षा संबंधी रोडमैप पर विस्तृत चर्चा की। आपको बताते हैं कि इस बैठक में कौन-कौन शामिल हुआ।

Jammu-Kashmir: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर से जुड़े महत्वपूर्ण सुरक्षा मुद्दों पर केंद्रित एक उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी शामिल हुए। बैठक में गृह सचिव गोविंद मोहन, थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी, राष्ट्रीय जांच एजेंसी के महानिदेशक सदानंद दाते, बीएसएफ प्रमुख दलजीत सिंह चौधरी समेत कई अधिकारी शामिल हुए। बैठक में जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव अटल डुल्लू और जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात भी शामिल हुए।

Amit Shah High-Level Security Meeting on Jammu-Kashmir

अमित शाह और मनोज सिन्हा।

जम्मू कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को जम्मू कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। सूत्रों ने यह जानकारी दी। हाल में हुए जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के बाद केंद्र शासित प्रदेश में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए शाह की यह पहली बैठक थी। सितंबर-अक्टूबर में हुए विधानसभा चुनाव में उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व में नेशनल कॉन्फ्रेंस की सरकार बनी है।

End of Feed