NEET के मुद्दे को कांग्रेस सदन में भी उठाएगी- गौरव गोगोई
कांग्रेस के लोकसभा सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि जो बड़ा स्कैम हुआ सरकार ने उसपर कुछ नही कहा। हमारा NSUI छात्र संगठन ने देशभर में विरोध जताया। 24 लाख बच्चे के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है, जिस एजेंसी के अन्तर्गत ये स्कैम हुआ उसी को जांच की जिम्मेदारी दे दी? ये कौन सा फ़ैसला हुआ? अगर किसी बच्चे को प्रश्न पत्र मिला है तो उसमें NTA का अधिकारी शामिल होगा फिर NTA ही निष्पक्ष जांच कैसे करेगी।
सांसद गौरव गोगोई ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि PM शपथ ग्रहण में व्यस्त है, PM तो परीक्षा पर चर्चा करते थे आज NEET पर चर्चा क्यों नही करते। कांग्रेस मांग करती है कि मामले की जांच हो। इस मामले पर हमने कई रिकॉर्डिंग सुने है, कई बच्चो को एक समान मार्क्स आए हैं ये परीक्षा देश के डॉक्टर तैयार करता है। PM विदेश भ्रमण में व्यस्त है, देश के मुद्दों को उठाने के लिए आपने हमे चुना है। जब सरकार लोगो के मुद्दे से भागती है तो विपक्ष उन्हें याद दिखाएगी। वो राजधर्म भूल गए हैं तो हम उन्हें याद दिलायेंगे। NEET के मुद्दे को कांग्रेस सदन में भी उठाएगी।
इस बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि नीट मामले में कोई करप्शन नहीं हुआ है, जो मामले सामने आए हैं उसे हमने गंभीरता से लिया है। जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
