बिहार हो महाराष्ट्र या फिर बंगाल पिछले दिनों रामनवमी पर इन सूबों में हिंसा देखने को मिली.जहां जहां शोभायात्राएं निकाली गईं कहीं पथराव हुआ,कहीं पुलिस के साए में ये शोभायात्राएं निकलीं तो कहीं इस दौरान आगज़नी हुई लेकिन अच्छी बात ये रही कि उत्तर प्रदेश में इस तरह की कोई हिंसा नहीं हुई उसी उत्तर प्रदेश में जहां अयोध्या, मथुरा और काशी है।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
देश के सबसे बडे़ सूबे उत्तर प्रदेश में लोगों ने बड़े ही धूम-धाम से रामनवमी पर राम का जन्मदिन मनाया, शोभा यात्राएं निकालीं, इसके पीछे की वजह ये बताई जा रही है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सख्त प्रशासन जिसकी वजह से यूपी में कहीं से भी दंगों की खबर सामने नहीं आईं।
'
छह साल में उत्तर प्रदेश दंगा मुक्त हुआ'
गौर हो कि हाल ही में विपक्षी दलों पर हमला करते हुए आदित्यनाथ ने कहा, 'उत्तर प्रदेश में परंपरागत जाति, मजहब, भ्रष्टाचार व परिवारवाद के नाम पर राजनीति हुआ करती थी, लेकिन उससे अलग हटकर प्रदेश की पहचान, उत्तर प्रदेश के अनुरूप असीम संभावना वाले प्रदेश के रूप में हो, उसके लिए हमारी पूरी टीम ने काम किया।'
मुख्यमंत्री ने कहा, 'यह वही उत्तर प्रदेश है जिसके बारे में सोच थी कि वहां तो परिवारवाद है, वहां तो भ्रष्टाचार है, वहां हर दूसरे-तीसरे दिन एक दंगा होता है' उन्होंने दावा किया, 'छह साल में उत्तर प्रदेश दंगा मुक्त हुआ और अपने आधारभूत ढांचा को मजबूत किया'
