देश

औरंगजेब विवाद के बीच विहिप प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में हुमायूं के मकबरे का किया निरीक्षण, कह दी ये बात

VHP : विहिप) ने रविवार को कहा कि संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में हुमायूं के मकबरे का निरीक्षण किया और इस कवायद का उद्देश्य दिल्ली के ऐतिहासिक संदर्भ का अध्ययन करना है। विहिप के प्रतिनिधिमंडल का दूसरे मुगल शासक हुमायूं के मकबरे का दौरा महाराष्ट्र में औरंगजेब के मकबरे को हटाने की मांग को लेकर कुछ हिंदू संगठनों द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शनों की पृष्ठभूमि में हुआ है।

Image

विहिप ने हुमायूं के मकबरे का दौरा किया

Photo : iStock

Humayun Tomb: विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने रविवार को कहा कि संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में हुमायूं के मकबरे का निरीक्षण किया और इस कवायद का उद्देश्य दिल्ली के ऐतिहासिक संदर्भ का अध्ययन करना है। विहिप के प्रतिनिधिमंडल का दूसरे मुगल शासक हुमायूं के मकबरे का दौरा महाराष्ट्र में औरंगजेब के मकबरे को हटाने की मांग को लेकर कुछ हिंदू संगठनों द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शनों की पृष्ठभूमि में हुआ है। इन संगठनों का आरोप है कि 17वीं सदी के मुगल शासक ने हिंदुओं पर अत्याचार किए थे।

निरीक्षण का कोई विवादास्पद मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए- विहिप

विहिप की दिल्ली इकाई ने एक बयान में कहा कि उसके पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही सफदरजंग मकबरे का निरीक्षण करने जाएगा। यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल हुमायूं के मकबरे पर जाने वाले विहिप प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संगठन की दिल्ली इकाई के सचिव सुरेन्द्र गुप्ता ने किया। बयान में कहा है कि सुरेन्द्र गुप्ता ने स्पष्ट किया कि इस निरीक्षण का कोई विवादास्पद मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए। इसमें कहा गया है कि स्थल का निरीक्षण दिल्ली प्रांत के ऐतिहासिक संदर्भ का अध्ययन करने के उद्देश्य से किया गया है। बयान में गुप्ता के हवाले से कहा गया कि हम दिल्ली प्रांत के ऐतिहासिक संदर्भ का अध्ययन कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य विभिन्न कालखंडों के शासकों को आवंटित भूमि और उनके योगदान का विश्लेषण करना है। गुप्ता ने कहा कि यह अध्ययन ऐतिहासिक तथ्यों को सामने लाने के लिए किया जा रहा है। इसमें कहा गया है कि स्थलों का निरीक्षण करने के बाद विहिप प्रतिनिधिमंडल अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंपेगा।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article