देश

क्षेत्रीय तनाव के बीच भारत की एडवाइजरी, इजरायल में मौजूद अपने नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया

भारतीय दूतावास ने बृहस्पतिवार को विभिन्न सोशल मीडिया मंचों और अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पोस्ट किया, 'क्षेत्र में मौजूदा स्थिति को देखते हुए, इस समय इजराइल में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और इजराइली अधिकारियों और ‘होम फ्रंट कमांड’ द्वारा जारी सुरक्षा दिशानिर्देशों और प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने की सलाह दी जाती है।'

Image

इजरायल में अपने नागरिकों के लिए भारत सरकार की सलाह। तस्वीर-PTI

Photo : PTI

India's advisory : क्षेत्र में अनिश्चित सुरक्षा स्थिति के बीच यहां भारत, अमेरिका और ब्रिटेन के दूतावासों ने अपने नागरिकों के लिए परामर्श जारी करते हुए उनसे सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने का आग्रह किया है। भारतीय दूतावास ने बृहस्पतिवार को विभिन्न सोशल मीडिया मंचों और अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पोस्ट किया, 'क्षेत्र में मौजूदा स्थिति को देखते हुए, इस समय इजराइल में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और इजराइली अधिकारियों और ‘होम फ्रंट कमांड’ द्वारा जारी सुरक्षा दिशानिर्देशों और प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने की सलाह दी जाती है।'

इजरायल की गैर-जरूरी यात्रा करने से बचें

मिशन ने परामर्श में कहा, 'भारतीय नागरिकों को इजरायल की सभी गैर-जरूरी यात्राओं से बचने की सलाह भी दी जाती है।' इसमें कहा गया कि किसी आपातकालीन स्थिति में भारतीय नागरिक दूतावास से हेल्पलाइन, फोन और ईमेल पर किसी भी वक्त संपर्क कर सकते हैं। भारतीय दूतावास पिछले कुछ वर्षों से भारतीय नागरिकों के डेटाबेस का उन्नयन करने और उन्हें दूतावास में पंजीकरण कराने के लिए लगातार प्रयासरत है।

Advisory

Advisory

इससे पहले बुधवार को यरुशलम स्थित अमेरिकी दूतावास ने भी अपने नागरिकों के लिये परामर्श जारी किया था। ब्रिटेन के विदेश कार्यालय ने भी अपने नागरिकों के लिये इजराइल की यात्रा के संदर्भ में नया यात्रा परामर्श जारी किया है।

ईरान से अपने नागरिक निकालेगा भारत

ईरान में नाजुक हालात के मद्देनजर भारत वहां से भारतीयों को निकालने की तैयारी कर रहा है। वहीं अमेरिका ने देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों पर तेहरान की कार्रवाई के जवाब में ईरान के खिलाफ किसी भी सैन्य कार्रवाई की संभावना से इनकार नहीं किया है। भारत ने बुधवार को ईरान में रह रहे अपने सभी नागरिकों से उपलब्ध साधनों से देश छोड़ने और वहां की यात्रा न करने का आग्रह किया। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि विदेश मंत्रालय ईरान में बदलती स्थिति के मद्देनजर भारत लौटने के इच्छुक भारतीय नागरिकों की वापसी को सुगम बनाने की तैयारी कर रहा है।
Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article