चंद्रयान-3 को लेकर रूस और अमेरिका बेताब! 'भारत से सूचना मिलने का करते हैं इंतजार'

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 11, 2023, 10:13 AM IST

Information Regarding Chandrayaan-3: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दावा किया है कि चंद्रयान-3 को लेकर भारत से सूचना मिलने का अमेरिका और रूस इंतजार करते हैं। उन्होंने कहा कि ‘नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन’ (नासा) भी अब भारत का सहयोग मांग रहा है। मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीति को श्रेय दिया।

Chandrayaan-3 News: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने चंद्रयान-3 और आदित्य एल1 मिशन की सफलता का श्रेय सार्वजनिक-निजी भागीदारी के माध्यम से 'अंतरिक्ष के क्षेत्र को खोलने' की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीति को दिया और कहा कि अमेरिका और रूस भी इन परियोजनाओं को लेकर भारत द्वारा जानकारी साझा किए जाने का उत्सुकता से इंतजार करते हैं। सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि चंद्रयान-3 और आदित्य एल1 मिशन भारत में तेजी से होते विकास का प्रतीक हैं।

Chandrayaan-3 Mission America And Russia

अमेरिका और रूस चंद्रयान-3 पर जानकारी का कर रहे इंतजार।

चंद्रयान-3 को लेकर उत्सुक है अमेरिका और रूस

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'हमारे मिशन लगभग एक साथ शुरू हुए। चंद्रयान-3 का उल्लेखनीय पहलू चंद्रमा के उस दक्षिणी ध्रुव पर उतरना था, जहां पर अभी तक कोई नहीं पहुंचा था। हम वायुमंडल, खनिजों और तापीय स्थितियों पर महत्वपूर्ण डेटा एकत्र कर रहे हैं और निष्कर्षों का विश्लेषण कर रहे हैं।' जम्मू-कश्मीर के उधमपुर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद ने कहा कि वैश्विक स्तर पर, विशेष रूप से अमेरिका और रूस में भारत से मिलने वाली जानकारी को लेकर उत्सुकता रहती है। उन्होंने कहा कि अमेरिका और रूस ने भारत से बहुत पहले अंतरिक्ष के क्षेत्र में यात्रा शुरू की थी।

End of Feed