डॉ. भीमराव अंबेडकर के सिद्धांत आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण को देंगे ताकत, PM मोदी समेत अन्य नेताओं ने बाबासाहेब को दी श्रद्धांजलि

Ambedkar Jayanti 2025:बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर की जयंती पर पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने उन्होंने ट्वीट करके श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने कहा कि सभी देशवासियों की ओर से भारत रत्न पूज्य बाबासाहेब को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन।

Ambedkar Jayanti: संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की आज जयंती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने बाबासाहेब को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा कि सभी देशवासियों की ओर से भारत रत्न पूज्य बाबासाहेब को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। यह उन्हीं की प्रेरणा है कि देश आज सामाजिक न्याय के सपने को साकार करने में समर्पित भाव से जुटा हुआ है। उनके सिद्धांत एवं आदर्श आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण को मजबूती और गति देने वाले हैं।

PM Modi

बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर की जयंती पर पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बाबा साहेब ने भारत की लोकतांत्रिक विरासत को आधार प्रदान किया- अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि शिक्षा, समानता और न्याय के बल पर सामाजिक क्रांति की नींव रखने वाले बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर आजीवन वंचितों के अधिकारों के लिए कटिबद्ध रहे। समता, स्वतंत्रता और बंधुत्व पर आधारित संविधान की रचना कर उन्होंने भारत की महान लोकतांत्रिक विरासत को सुदृढ़ आधार प्रदान किया। न्यायपूर्ण और समतामूलक समाज निर्माण की दिशा में बाबासाहेब के विचार आज भी हम सभी को प्रेरणा प्रदान करते हैं। महान संविधान शिल्पी और करोड़ों देशवासियों के आत्मगौरव के प्रतीक बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूं।

End of Feed