बंगाल में दुर्गा आंगन की जमीन पर बनेगा तिरुपति बालाजी मंदिर? अंबानी परिवार खरीदेगा 17 एकड़ जमीन

पश्चिम बंगाल के न्यू टाउन में 17 एकड़ जमीन पर तिरुपति बालाजी मंदिर बनाने की योजना है। CM सुवेंदु अधिकारी के मुताबिक, अंबानी परिवार जमीन खरीदेगा और भक्तों को मुफ्त प्रसाद देने की शर्त रखी गई है।

पश्चिम बंगाल (West Bengal) के न्यू टाउन से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां 17 एकड़ जमीन पर अब तिरुपति बालाजी का भव्य मंदिर (Tirupati Balaji Temple) बनाए जाने की बात कही जा रही है। खास बात यह है कि इस मंदिर का निर्माण अंबानी परिवार करवा सकता है। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने दावा किया है कि अंबानी परिवार मंदिर बनाने के लिए यह जमीन खरीदेगा। उन्होंने यह भी कहा कि मंदिर में आने वाले सभी भक्तों को मुफ्त में प्रसाद मिलना चाहिए। इसके लिए उन्होंने अंबानी परिवार के सामने एक शर्त भी रखी है।

Suvendu Adhikaari

CM सुवेंदु अधिकारी ने बताया अंबानी परिवार जमीन खरीदेगा और भक्तों को मुफ्त प्रसाद देने की शर्त रखी गई है। (Times Now Navbharat)

जिस जमीन पर बनना था दुर्गा आंगन, वहां बनेगा बालाजी मंदिर?

दरअसल, यह वही 17 एकड़ जमीन है, जिस पर दिसंबर 2025 में तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुर्गा आंगन की आधारशिला रखी थी। इस परियोजना का उद्देश्य वहां एक भव्य दुर्गा मंदिर बनाना था। हालांकि, मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के बयान के मुताबिक, जमीन के मालिकों ने वहां दुर्गा आंगन बनाने पर आपत्ति जताई थी। उनका कहना था कि उन्होंने यह जमीन किसी दूसरे काम के लिए दी थी और वे वहां दुर्गा आंगन नहीं बनने देना चाहते थे। इसके बाद सरकार इस परियोजना से पीछे हट गई।

End of Feed