Ambala: हरियाणा के अंबाला में BSP नेता की गोली मारकर हत्या, 2 अन्य लोग भी घायल

Ambala News: अंबाला के नारायणगढ़ के पास बसपा नेता और उनके साथियों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई। इस घटना में बसपा नेता हरबिलास की गोलियां लगने कारण मौत हो गई। जबकि दो साथी भी घायल हो गए।

Ambala Murder: हरियाणा मे अंबाला के नारायणगढ़ में बहुजन समाज पार्टी (BSP) के एक नेता की सशस्त्र हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि शुक्रवार शाम जब बसपा नेता हरबिलास सिंह रज्जूमाजरा अपने दोस्तों- पुनीत और गुगल के साथ अपनी कार में थे तब उनपर हमला हुआ था। इस हमले में पुनीत को भी गोली लगी। पुलिस के अनुसार हमले के बाद हरबिलास और पुनीत को चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर ले जाया गया जहां हरबिलास ने देर रात दम तोड़ लिया। पुनीत की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है।

Ambala Murder

बसपा नेता हरबिलास सिंह रज्जूमाजरा की अंबाला में गोली मारकर हत्या

अब तक नहीं हुई हमलावरों की पहचान

पुलिस ने कहा कि हमलावरों की अबतक पहचान नहीं हो पायी है। नारायणगढ़ थाने के प्रभारी ललित कुमार जांच शुरू के लिए घटनास्थल पर पहुंच गये हैं। अंबाला के पुलिस अधीक्षक एस.एस. भोरिया ने बताया कि हमलावरों की धरपकड़ के लिए एक पुलिस दल का गठन किया गया है। अंबाला के बसपा नेताओं ने मांग की है कि पुलिस को आरोपियों को यथाशीघ्र पकड़ने के लिए हरसंभव कोशिश करनी चाहिए। हरबिलास ने नारायणगढ़ से पिछला विधानसभा चुनाव लड़ा था लेकिन वह जीत नहीं पाये थे।

End of Feed