नाइट विजन कैमरे से लैस ड्रोन का कमाल, BSF ने भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर मवेशियों को तस्करों से बचाया

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Nov 16, 2023, 02:43 PM IST

नाइट विजन कैमरे से लैस ड्रोन के जरिये सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने एक महीने के भीतर भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मवेशी तस्करी के एक और प्रयास को विफल कर दिया है।

नई दिल्ली: हाल ही में नाइट विजन कैमरे से लैस ड्रोन का उपयोग करते हुए सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने एक महीने के भीतर भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मवेशी तस्करी के एक और प्रयास को विफल कर दिया है और 7 मवेशियों को तस्करों से बचाया। यह छठी सफलता थी। 15 नवंबर को पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में उत्तर बंगाल फ्रंटियर के जलपाईगुड़ी सेक्टर के अंतर्गत बीएसएफ की बटालियन ने एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए सीमा चौकी ओरान पर मवेशी तस्करी के सभी संदिग्ध क्षेत्रों पर कड़ी नजर रखने के लिए नाइट विजन वाले ड्रोन का इस्तेमाल किया था।

Cattle Smuggling, Night Vision Camera, Drone Surveillance on Border

नाइट विजन कैमरे से लैस ड्रोन के जरिये भारत-बांग्लादेश बॉर्डर की निगरानी

बीएसएफ के अनुसार शाम करीब 5.10 बजे ड्रोन ऑपरेशन में छह-सात पशु तस्करों की गतिविधियां देखी गईं। जो दहाग्राम अंगरापोटा मुख्य स्तंभ 4/11-एस के अनुरूप सात मवेशियों के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा की ओर आ रहे थे। बीएसएफ ने कहा कि गश्ती दल सीमा चौकी ओरन को सतर्क कर दिया गया। जब भी पशु तस्कर करीब आए बीएसएफ पार्टी ने उन्हें चुनौती दी और उन्हें पकड़ने की कोशिश की। लेकिन पशु तस्कर अंधेरे, कोहरे, ऊबड़-खाबड़ जमीन और नदी के रास्ते का फायदा उठाकर भाग गए। बीएसएफ पार्टी ने इलाके की पूरी तरह से तलाशी ली और रात करीब 8 बजे बीएसएफ ने नाइट विजन वाले ड्रोन की मदद से बिखरे हुए सात मवेशियों को जब्त कर लिया।

End of Feed