अमरनाथ गुफा तक जाना हुआ आसान, BRO ने बना डाली सड़क, सियासी दलों ने उठाए सवाल

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Nov 9, 2023, 12:40 PM IST

पहलगाम में चंदनवारी से आगे संगम बेस से बीआरओ द्वारा सड़क चौड़ीकरण किया गया है और संगम टॉप तक एक नया कट एलाइनमेंट अपनाया गया है।

Amarnath Cave: सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की जबरदस्त उपलब्धि के बाद श्रद्धालु अब जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ गुफा तक आसानी से जा सकते हैं। बीआरओ ने जम्मू और कश्मीर में गुफा मंदिर तक सड़क बना दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गांदरबल जिले में बालटाल बेस कैंप से गुजरने वाली डुमैल से अमरनाथ गुफा तक सड़क चौड़ीकरण परियोजना को बीआरओ ने सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। अधिकारियों ने अमरनाथ गुफा मंदिर तक सड़क संपर्क का विस्तार करके इतिहास रचा है।

Amarnath cave

अमरनाथ गुफा तक बनाई सड़क (Photo- BRO)

पहलगाम में चंदनवारी से संगम बेस तक सड़क चौड़ी

अधिकारियों के अनुसार, पहलगाम में चंदनवारी से आगे संगम बेस से बीआरओ द्वारा सड़क चौड़ीकरण किया गया है और संगम टॉप तक एक नया कट एलाइनमेंट अपनाया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो निचले गुफा क्षेत्र से मंदिर तक चौड़ीकरण परियोजना भी शुरू की गई है, जहां हर साल हजारों हिंदू तीर्थयात्री आते हैं।

End of Feed