जस्टिस वर्मा के ट्रांसफर के खिलाफ आर-पार की लड़ाई के मूड में इलाहाबाद बार एसोसिएशन, प्रदर्शन शुरू, वकील बोले-कार्यभार नहीं ग्रहण करने देंगे

Protest Over justice Varma Transfer : बार एसोसिएशन ने सोमवार देर शाम कार्यकारिणी की इमरजेंसी बैठक में हड़ताल पर जाने का ऐलान किया था। हाईकोर्ट बार के पदाधिकारियों का कहना है कि जस्टिस वर्मा को वह यहां कतई कार्यभार नहीं ग्रहण करने देंगे। पूर्ण रूप से हड़ताल पर रहने के अलावा वे सड़कों पर भी आंदोलन करेंगे। बार एसोसिएशन ने सीजेआई से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की है।

Protest Over justice Varma Transfer : जस्टिस यशवंत वर्मा का ट्रांसफर इलाहाबाद हाई कोर्ट में किए जाने के खिलाफ बार एसोसिएशन सड़कों पर उतर आया है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम के इस ट्रांसफर फैसले के खिलाफ वह मंगलवार से बेमियादी हड़ताल कर रहा है। वकील हाईकोर्ट के गेट नंबर 3 पर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर रहे हैं। अधिवक्ताओं ने कहा है कि वे पूरी तरह से न्यायिक कामकाज का बहिष्कार करेंगे। बार एसोसिएशन की ओर से हाईकोर्ट के गेट नंबर 3 पर टेंट भी लगा दिया गया है।

Justice varma

बेमियादी हड़ताल पर इलाहाबाद बार एसोसिएशन।

हमारी नहीं किसी जज के खिलाफ नहीं, सिस्टम से है-अनिल तिवारी

इस बेमियादी अनशन पर अनिल तिवारी ने कहा कि हमारी लड़ाई किसी जज के खिलाफ नहीं बल्कि सिस्टम से है। यहां कड़ी मेहनत करने वाले न्यायाधीश हैं लेकिन अब उनकी छवि धूमिल हो सकती है। उन्होंने कहा, 'इलाहाबाद हाई कोर्ट का इस्तेमाल डंपिंग ग्राउंड के रूप में किया जा रहा है। यदि भ्रष्टाचार की वजह से एक जज का ट्रांसफर हो रहा है तो उसे इलाहाबाद एचसी में भेजा जा रहा है। सुप्री कोर्ट को इलाहबाद एचसी की दशा के बारे में जानकारी है। खामी, दोष को ठीक करने की जगह यदि आप दागी लोगों को यहां भेजते रहेंगे सिस्टम बैठ जाएगा।'

End of Feed