ज्ञानवापी की तरह मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि का होगा सर्वे, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी मंजूरी

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 14, 2023, 02:54 PM IST

Shri Krishna Janmabhumi Dispute : ज्ञानवापी की तरह मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि का सर्वे होगा। ईदगाह मस्जिद में ASI सर्वे को मंजूरी मिल गई है। मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सर्वे की मंजूरी दी। जस्टिस मयंक कुमार जैन की सिंगल बेंच ने ये आदेश दिया है।

Mathura News: श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। ज्ञानवापी की तरह मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि का भी सर्वे होगा। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इसकी अनुमति दे दी है। जस्टिस मयंक जैन की सिंगल बेंच ने ये आदेश दिया है।

Mathura

मथुरा: ईदगाह मस्जिद में ASI सर्वे को मिली मंजूरी

18 दिसंबर को तय होगी सर्वेक्षण की रूपरेखा

कृष्ण जन्मभूमि मामले पर हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा, "इलाहाबाद हाई कोर्ट ने हमारे आवेदन को स्वीकार कर लिया है जहां हमने एडवोकेट कमिश्नर द्वारा (शाही ईदगाह मस्जिद के) सर्वेक्षण की मांग की थी। 18 दिसंबर को रूपरेखा तय होगी। कोर्ट ने शाही ईदगाह मस्जिद की दलीलें खारिज कर दी हैं...यह कोर्ट का एक ऐतिहासिक फैसला है।"

End of Feed