आज सनातन का बज रहा डंका, महाकुंभ टूटेंगे स्नान के सारे रिकॉर्ड...बोले यूपी के मंत्री जयवीर सिंह

यूपी के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि सनातन का डंका बज रहा है, श्रद्धा का डंका बज रहा है। इतनी भीड़ और ऐसी व्यवस्थाएं दुनिया देख रही है।

Jaiveer Singh at Navbharat Mahakumbh: टाइम्स नाउ नवभारत के खास कार्यक्रम नवभारत का महाकुंभ कार्यक्रम में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित कई मंत्रियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। यूपी के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह भी नवभारत के मंच पर पहुंचे। जयवीर ने कहा कि आज युवा बुजुर्गों से काफी आगे हैं। आप खुद जाकर देखिए, न जात का भेद, न भाषा का भेद, न रहन-सहन का भेद, न संस्कृति का भेद, पूरब से पश्चिम उत्तर से दक्षिण, विभिन्न मत-मतांतर के लोग, आज वहां आपको सभी दिखाए पड़ेंगे जो संगम में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ ले रहे हैं।

Jaiveer singh

जयवीर सिंह

मौनी अमावस्या पर करोड़ों लोगों का होगा आगमन

उन्होंने कहा कि कल मौनी अमावस्या है, करोड़ों लोगों के आगमन के मद्देनजर हमने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने का काम किया है। आज दोपहर 12 बजे तक का आंकड़ा है कि 1.88 करोड़ लोग डुबकी लगा चुके हैं। ये एक नया रिकॉर्ड है और मैं समझता हूं कि कल इससे कहीं ज्यादा लोग डुबकी लगाएंगे। सारे रिकॉर्ड टूटेंगे। सनातन का डंका बज रहा है, श्रद्धा का डंका बज रहा है। इतनी भीड़ और ऐसी व्यवस्थाएं, बिना किसी कठिनाई के, बिना रुकावटों के सुचारू रूप से, ईश्वरीय अनुकंपा से, सरकार के प्रयासों से, साफ-सुथरा कुंभ, आधुनिक तकनीक के साथ ये कुंभ आयोजित करने का सफलतम आयोजन आदरणीय योगी जी के नेतृत्व में और आदरणीय मोदी जी के मार्गदर्शन में आयोजन हो रहा है।

End of Feed