आतंक पर फिर घिरेगा PAK, 7 सर्वदलीय शिष्टमंडल की अगुवाई करेंगे ये नेता, सरकार की लिस्ट में थरूर लेकिन कांग्रेस की सूची में नहीं

भारत सरकार ने पक्ष और विपक्ष के नेताओं को मिलकर सात शिष्टमंडल तैयार किया है। ये शिष्टमंडल दुनिया के बड़े देशों की राजधानियों में जाएंगे आतंकवाद के साथ पाकिस्तान के जुड़ाव और आतंकवादी हमलों में उसकी संलिप्तता को उजागर करेंगे।

All-party delegations : आतंकवाद पर पाकिस्तान एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय शर्मिंदगी झेलेगा। भारत ने इसके लिए मंच तैयार कर दिया है। भारत सरकार ने पक्ष और विपक्ष के नेताओं को मिलकर सात शिष्टमंडल तैयार किया है। ये शिष्टमंडल दुनिया के बड़े देशों की राजधानियों में जाएंगे और आतंकवाद के साथ पाकिस्तान के जुड़ाव और आतंकवादी हमलों में उसकी संलिप्तता उजागर करेंगे। विपक्ष से जिन नेताओं को शिष्टमंडल में शामिल किया गया है उनमें शशि थरूर, कनिमोझी और सुप्रिया सुले के नाम हैं।

All Party Delegation

विदेश में पाकिस्तान को बेनकाब करेंगे भारतीय नेता।

शिष्टमंडल के बारे में रिजिजू ने किया ट्वीट

दरअसल, आतंकवाद के खिलाफ भारत सरकार की जीरो टॉलरेंस का संदेश दुनिया को देने के लिए भारत सरकार ने जो शिष्टमंडल बनाए हैं, उनके बारे में जानकारी देते हुए संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजिजू ने शनिवार को X पर अपने एक पोस्ट में कहा कि 'भारत एकजुट है। सात सर्वदलीय शिष्टमंडल जल्द ही अहम सहयोगी देशों के दौरे पर जाएगा। दलगत राजनीति एवं मतभेदों से ऊपर यह भार की मजबूत राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है।' रिजिजू ने अपने इस ट्वीट के साथ भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद और कांग्रेस नेता शशि थरूर को भी टैग किया है। रिजिजू ने कहा कि शिष्टमंडल की अगुवाई शशि थरूर, रवि शंकर प्रसाद, संजय कुमार झा, बैजयंत पांडा, कनिमोजी, सुप्रिया सुले और श्रीकांत शिंदे करेंगे।

End of Feed