पूनम पांडे पर दर्ज हो FIR, मौत का झूठा दावा करने पर सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने पुलिस को लिखा पत्र

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 3, 2024, 06:53 PM IST

Poonam Pandey death stunt: खबर आई थी कि मॉडल पूनम पांडे की सर्वाइकल कैंसर से मौत हो गई। इसके बाद कई बॉलीवुड हस्तियों ने शोक जताकर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। इसके ठीक एक दिन बाद पूनम पांडे सामने आईं और कहा कि वह जिंदा हैं।

Poonam Pandey death stunt: मशहूर मॉडल व अदाकारा पूनम पांडे अपनी मौत का झूठा दावा करने के बाद मुसीबत में घिरती दिखाई दे रही हैं। अब पूनम पांडे के खिलाफ झूठी अफवाह फैलाने के लिए एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग हो रही है। शनिवार को ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने इसको लेकर पुलिस को पत्र भी लिखा है। ऐसोसिएशन के तरफ से विक्रोली पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि पूनम पांडे और उनके मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए।

Poonam Panday

पूनम पांडेय

बता दें, एक दिन पहले खबर आई थी कि मॉडल पूनम पांडे की सर्वाइकल कैंसर से मौत हो गई। इसके बाद कई बॉलीवुड हस्तियों ने शोक जताकर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत उनकी मौत पर दुख जताने वाली पहली सेलीब्रिटी थीं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा था कि यह बहुत दु:खद है, एक यंग लड़की को कैंसर से खोना विभिषिका है। ओम शांति!

End of Feed