Ajmer Gang Rape-Blackmail Case: अजमेर गैंगरेप-ब्लैकमेल कांड के सभी 6 दोषियों को आजीवन कारावास, 32 साल बाद आया फैसला

Ajmer News: अजमेर गैंगरेप-ब्लैकमेल कांड में कोर्ट ने बचे हुए 6 आरोपियों को दोषी करार दिया, मंगलवार को कोर्ट ने दोषी करार दिए जाने के बाद कोर्ट ने सभी आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

KEY HIGHLIGHTS
  • फार्महाउस और रेस्टोरेंट में पार्टियों के नाम पर लड़कियों को बुलाते थे
  • फिर उन्हें नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ गैंगरेप करते थे
  • और फिर न्यूड तस्वीरें खींचकर ये लोग लड़कियों को ब्लैकमेल करते थे

Ajmer Gang Rape-Blackmail Case Verdict: अजमेर में देश के सबसे बड़े ब्लैकमेल कांड में कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है, सुबह 6 आरोपियों को कोर्ट ने दोषी करार दिया था, दोपहर 2 बजे बाद कोर्ट ने बचे हुए 6 आरोपियों नफीस चिश्ती, नसीम उर्फ टार्जन, सलीम चिश्ती, इकबाल भाटी, सोहेल गनी व सैयद जमीर हुसैन को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

Ajmer Sex Scandal Case Verdict

अजमेर गैंगरेप-ब्लैकमेल कांड के सभी 6 दोषियों को आजीवन कारावास

वहीं प्रत्येक पर 5 लाख रुपए का जुर्माना भी लगया है, ये अजमेर के प्रतिष्ठित स्कूल की छात्राओं की अश्लील तस्वीरें खींचकर ब्लैकमेल करने का है मामला, आरोपियों ने 100 से अधिक छात्राओं को अपना शिकार बनाया था।

End of Feed