Army Chief: तीनों अंग 'ऑपरेशन सिंदूर 2.0' के लिए पूरी तरह मुस्तैद और तैयार...- जनरल उपेंद्र द्विवेदी का बड़ा बयान

Army Chief Upendra Dwivedi: थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शनिवार को कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने राष्ट्रीय इच्छाशक्ति को सटीकता और दृढ़ संकल्प के साथ व्यक्त करने का बड़ा मानदंड स्थापित किया है।

Army Chief Upendra Dwivedi: थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शनिवार को कुछ ऐसा कह दिया है, जिससे पाकिस्तान में हलचल मचनी तय है, अभी तक पाकिस्तान ऑपरेशन सिंदूर की मार से उभरा भी नहीं है और अब ऑपरेशन सिंदूर 2.0 की बात होने लगी है। जनरल द्विवेदी ने एक बार फिर आज स्पष्ट किया कि 'ऑपरेशन सिंदूर' अभी भी जारी है और वर्तमान में इसपर केवल अस्थायी रोक लगी है। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में आवश्यकता पड़ती है, तो भारतीय सेना के तीनों अंग 'ऑपरेशन सिंदूर 2.0' (operation sindoor 2.0)के लिए पूरी तरह मुस्तैद और तैयार हैं। थल सेनाध्यक्ष पुणे में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) के 150वें कोर्स की पासिंग आउट परेड की समीक्षा करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।

Army Chief General Upendra Dwivedi

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी (फोटो- PTI)

आधुनिक युद्धक्षेत्र और 24x7 निगरानी

जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने आधुनिक युद्धक्षेत्र की चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के समय में रणभूमि बेहद स्पष्ट है। उपग्रहों और आधुनिक तकनीकों के कारण चौबीसों घंटे हर एक गतिविधि पर दोनों पक्षों की नजर रहती है। उन्होंने कहा, "चूंकि युद्धक्षेत्र में हर हलचल की जानकारी दूसरी तरफ को होती है, इसलिए हमें सीमावर्ती क्षेत्रों में अपने सैनिकों के साथ-साथ नागरिकों की सुरक्षा के लिए अपनी तैनाती, उपयोग और सुरक्षात्मक उपायों को लेकर बेहद सतर्क रहना होगा। वर्तमान में हमारा पूरा ध्यान तीनों सेनाओं के बीच तालमेल बढ़ाने और खुद को भविष्य के युद्धों के लिए तैयार करने पर है।"

End of Feed