देश

Army Chief: तीनों अंग 'ऑपरेशन सिंदूर 2.0' के लिए पूरी तरह मुस्तैद और तैयार...- जनरल उपेंद्र द्विवेदी का बड़ा बयान

Army Chief Upendra Dwivedi: थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शनिवार को कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने राष्ट्रीय इच्छाशक्ति को सटीकता और दृढ़ संकल्प के साथ व्यक्त करने का बड़ा मानदंड स्थापित किया है।

Image

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी (फोटो- PTI)

Army Chief Upendra Dwivedi: थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शनिवार को कुछ ऐसा कह दिया है, जिससे पाकिस्तान में हलचल मचनी तय है, अभी तक पाकिस्तान ऑपरेशन सिंदूर की मार से उभरा भी नहीं है और अब ऑपरेशन सिंदूर 2.0 की बात होने लगी है। जनरल द्विवेदी ने एक बार फिर आज स्पष्ट किया कि 'ऑपरेशन सिंदूर' अभी भी जारी है और वर्तमान में इसपर केवल अस्थायी रोक लगी है। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में आवश्यकता पड़ती है, तो भारतीय सेना के तीनों अंग 'ऑपरेशन सिंदूर 2.0' (operation sindoor 2.0)के लिए पूरी तरह मुस्तैद और तैयार हैं। थल सेनाध्यक्ष पुणे में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) के 150वें कोर्स की पासिंग आउट परेड की समीक्षा करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।

आधुनिक युद्धक्षेत्र और 24x7 निगरानी

जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने आधुनिक युद्धक्षेत्र की चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के समय में रणभूमि बेहद स्पष्ट है। उपग्रहों और आधुनिक तकनीकों के कारण चौबीसों घंटे हर एक गतिविधि पर दोनों पक्षों की नजर रहती है। उन्होंने कहा, "चूंकि युद्धक्षेत्र में हर हलचल की जानकारी दूसरी तरफ को होती है, इसलिए हमें सीमावर्ती क्षेत्रों में अपने सैनिकों के साथ-साथ नागरिकों की सुरक्षा के लिए अपनी तैनाती, उपयोग और सुरक्षात्मक उपायों को लेकर बेहद सतर्क रहना होगा। वर्तमान में हमारा पूरा ध्यान तीनों सेनाओं के बीच तालमेल बढ़ाने और खुद को भविष्य के युद्धों के लिए तैयार करने पर है।"

इन्फॉर्मेशन वॉरफेयर में राष्ट्रीय एकता जरूरी

सूचना युद्ध (Information Warfare) के महत्व पर बात करते हुए सेना प्रमुख ने कहा कि इसमें सफलता केवल जनविश्वास और राष्ट्रीय एकता के बल पर ही हासिल की जा सकती है। उन्होंने जोर देकर कहा, "सूचना युद्ध तभी सफल होता है जब पूरा देश एक साथ आता है और जानकारी देने वाले तंत्र पर भरोसा करता है। यदि ऐसा होता है, तो मैं आश्वस्त कर सकता हूँ कि जो देश आपस में और सभी हितधारकों (Stakeholders) पर भरोसा करता है, वह युद्ध हमेशा जीतेगा।"

एनडीए के दिनों को किया याद

परेड के दौरान अपने पुराने दिनों को याद करते हुए जनरल द्विवेदी भावुक भी हुए। उन्होंने बताया कि एनडीए पहुंचने पर सबसे पहले वह अपने 'चार्ली स्क्वाड्रन' गए, जो इस बार 'चैंपियन स्क्वाड्रन' बना है। अपने कैडेट जीवन को याद करते हुए उन्होंने कहा, "मैं खुद पीटी कैप्टन था। कल जब पीटी डिस्प्ले हो रहा था, तो मेरा भी मन उनके साथ एक्सरसाइज करने का कर गया, और अगर उम्र की सीमाएं आड़े न आतीं, तो शायद मैं ऐसा कर भी देता।" उन्होंने वर्तमान पीढ़ी के कैडेट्स के आत्मविश्वास की सराहना करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ी देश की सशस्त्र सेनाओं को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाएगी।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज से 3 दिन के बंगाल दौरे पर गृह मंत्री शाह, सीमा सुरक्षा, कानून-व्यवस्था की करेंगे समीक्षा, परियोजनाओं का उद्घाटन भी

आज से 3 दिन के बंगाल दौरे पर गृह मंत्री शाह, सीमा सुरक्षा, कानून-व्यवस्था की करेंगे समीक्षा, परियोजनाओं का उद्घाटन भी

आज की ताजा खबर, 17 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: पीएम मोदी आज देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को जींद में हरी झंडी दिखाएंगे, अमेरिका का ईरान पर ताबड़तोड़ हमला

आज की ताजा खबर, 17 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: पीएम मोदी आज देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को जींद में हरी झंडी दिखाएंगे, अमेरिका का ईरान पर ताबड़तोड़ हमला

'दल-बदल नहीं, भरोसे का संकट', INDI गठबंधन के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा-अपने कर्मों से बिखर रहा यह ब्लॉक

'दल-बदल नहीं, भरोसे का संकट', INDI गठबंधन के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा-अपने कर्मों से बिखर रहा यह ब्लॉक

'महाप्रभु ने हर दुख से उबारा, मैं उनकी बेटी हूं', भगवान जगन्नाथ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भावुक लेख

'महाप्रभु ने हर दुख से उबारा, मैं उनकी बेटी हूं', भगवान जगन्नाथ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भावुक लेख

देहरादून में राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले बड़ा हादसा, टेंट की लोहे की छड़ गिरने से कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत

देहरादून में राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले बड़ा हादसा, टेंट की लोहे की छड़ गिरने से कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत