देश

Akhnoor Encounter: अखनूर हमले के बाद आतंकियों को खोज-खोजकर मार रही सेना, 1 की मिली लाश; सर्च ऑपरेशन जारी

Akhnoor Encounter: सोमवार को जम्मू-कश्मीर के अखनूर इलाके में आतंकियों ने एक सेना के वाहन पर हमला करने की कोशिश की। इसके बाद वहां मुठभेड़ शुरू हो गई।

Image

जम्मू कस्मीर में आतंकी हमला

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • कश्मीर के अखनूर में एनकाउंटर
  • आतंकियों के साथ सेना का एनकाउंटर
  • मारे गए एक आतंकी का शव बरामद

Akhnoor Encounter: जम्मू कश्मीर के अखनूर में आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबल, आतंकियों को खोज-खोजकर जहन्नुम पहुंचा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार एक आतंकी को सेना ने मार गिराया है, बाकी 2 की तलाश जारी है। जिस आतंकी की लाश मिली है, उसके पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद हुए हैं।

सर्च ऑपरेशन है जारी

जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर के एक गांव में सेना के काफिले पर हमला करने वाले आतंकवादियों के समूह को मार गिराने के लिए भेजे गए विशेष बलों के अभियान में सोमवार को एक आतंकवादी मारा गया। सेना की जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर ने अभियान के बारे में जानकारी देते हुए कहा, “एक आतंकवादी का शव और हथियार बरामद कर लिया गया है। अभियान जारी है।”

सुबह में आतंकियों ने बोला था हमला

अधिकारियों ने बताया कि लगभग तीन आतंकवादियों ने सुबह करीब साढ़े छह बजे सेना के काफिले पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों की गोलीबारी में सेना की एक एम्बुलेंस को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा। अधिकारियों के मुताबिक, गोलीबारी के बाद आतंकवादी जवाबी कार्रवाई के डर से पास के जंगलों में भाग गए। उन्होंने बताया कि बाद में आतंकवादियों के एक ‘बेसमेंट’ में छिपे होने की जानकारी मिली।

सेना और एनएसजी के जवान मौजूद

अधिकारियों के अनुसार, सेना के विशेष बलों और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के जवानों को मौके पर भेजा गया, जिसके बाद दोपहर करीब 2.45 बजे तेज धमाके की आवाज सुनाई दी और गोलीबारी भी शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि एक निगरानी हेलीकॉप्टर को आसमान में मंडराते हुआ देखा गया।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article