भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे अखिलेश यादव, सपा-कांग्रेस में दिखेगी जुगलबंदी, इस दिन दिखेंगे राहुल गांधी के साथ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 22, 2024, 04:23 PM IST

Akhilesh Yadav to Join Bharat Jodo Nyay yatra: यूपी में सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारा होने के बाद भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अखिलेश यादव के शामिल होने का रास्ता भी साफ हो गया है। 25 फरवरी को आगरा में राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के बीच जुगलबंदी देखने को मिल सकती है।

Akhilesh Yadav to Join Bharat Jodo Nyay yatra: लोकसभा चुनाव को लेकर यूपी में सीट बंटवारे पर कांग्रेस के साथ सहमति के बाद अब अखिलेश यादव भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे। इसको लेकर तारीख भी सामने आ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो 25 फरवरी को आगरा में राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के बीच जुगलबंदी देखने को मिल सकती है। बता दें, पहले अखिलेश यादव ने रायबरेली में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने का ऐलान किया था। हालांकि, सीट बंटवारे पर सहमति न बन पाने के कारण उन्होंने अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया था।

Rahul Gandhi-Akhilesh Yadav

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा था कि जब तक इंडिया गठबंधन के अंदर सीट बंटवारे पर सहमति नहीं बन जाती है, वे भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल नहीं होंगे। बता दें, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने पत्र लिखकर अखिलेश यादव को भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था, जिसके बाद अखिलेश यादव ने भी पत्र के माध्यम से यात्रा की शुभकामनाएं दी थीं और रायबरेली में जुड़ने का ऐलान किया था।

End of Feed