देश

'तो इज्जत घर का भी नाम बदलकर अमृत सूसू...मुगल गार्डन के नामकरण पर अखिलेश यादव ने कसा तंज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 31, 2023, 10:51 PM IST

मोदी सरकार द्वारा राष्ट्रपति भवन स्थित मुगल गार्डन का नाम बदलकर अमृत उद्यान किया गया है इसे लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तीखी प्रतिक्रिया आई है।

Image

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व यूपी सीएम अखिलेश यादव ने तंज कसते कन्नौज में कहा कि बीजेपी वाले कहीं हमारा-आपका नाम भी बदलकर अमृत न रख दें, बीजेपी सरकार हमारे शासनकाल में बनवाए गए लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे का भी नाम बदलकर कहीं अमृत एक्सप्रेसवे कर दे, अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि बीजेपी की यह सोची-समझी साजिश है।

अखिलेश यादव यहीं नहीं रूके उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, 'जो काम सपा के जिम्मे हैं उनका भी नाम बदल दीजिये, अमृत म्यूजियम कर दो, अमृत इंजीनियरिंग कॉलेज कर दो, अमृत सुसू घर कर दो, क्यों इज्जत घर नाम रखा है।'

वहीं पुलिस कस्टडी में जान गंवाने वाले बलवंत सिंह मामले में अखिलेश यादव ने कहा, 'बीजेपी बलवंत सिंह के परिवार की मदद नहीं कर पा रही हैं, उसकी पत्नी को सरकारी नौकरी तक नहीं मिली जबकि वह उन्हीं कि जाति की है।'

गौर हो कि राष्ट्रपति भवन के अपने प्रसिद्ध मुगल गार्डन का नाम बदलकर अमृत उद्यान कर दिया, वहीं बीजेपी के कई नेताओं ने इस फैसले को ऐतिहासिक करार देते हुए इसका स्वागत किया, उन्होंने कहा कि यह दिखाता है कि भारत गुलामी की मानसिकता से बाहर निकल रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अमृत उद्यान उत्सव 2023 का उद्घाटन कर दिया है, गौर हो कि शनिवार को भारत सरकार ने ऐतिहासिक और शानदार मुगल गार्डन का नाम बदलकर अमृत उद्यान रख दिया। ये गार्डन आम जनता के लिए साल में केवल एक ही बार खोला जाता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article