'नारी' के नाम पर राजनीति करना चाहती है BJP, पिछड़े और मुस्लिम महिलाओं को भी दिया जाए आरक्षण: अखिलेश

Woman Reservation: सपा सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा 'नारी' के नाम पर राजनीति करना चाहती है। जिन्होंने अपने संगठन में महिलाओं को उचित स्थान नहीं दिया, वे उन्हें सम्मान कैसे देंगे?

Akhilesh Yadav: लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयकों पर खास चर्चा हो रही है। इसके लिए विशेष सत्र बुलाया गया है जो तीन दिनों तक चलेगा। इस विशेष सत्र में सरकार तीन महत्वपूर्ण विधेयक पेश करने जा रही है। सरकार संविधान (एक सौ इकतीसवां संशोधन) विधेयक, 2026; परिसीमन विधेयक, 2026; और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 को पेश करेगी। ये तीनों मिलकर अपडेट जनगणना के आधार पर नए सिरे से परिसीमन को सक्षम बनाने, लोकसभा की सदस्य संख्या बढ़ाने और लंबे समय से लंबित महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षण को लागू करने का मार्ग प्रशस्त करेंगे। चर्चा के दौरान अखिलेश यादव ने मांग उठाई कि आधी आबादी में पिछड़े और मुस्लिम महिलाओं को आरक्षण दिया जाए।

अखिलेश का बीजेपी पर निशाना

इस चर्चा में सरकार और विपक्ष के नेताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान सपा सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा 'नारी' के नाम पर राजनीति करना चाहती है। जिन्होंने अपने संगठन में महिलाओं को उचित स्थान नहीं दिया, वे उन्हें सम्मान कैसे देंगे? जिस पैतृक संगठन से आप निकले हैं, वहां कितनी महिलाएं हैं, आप यह बता दें। लोहिया ने कहा था, जब महिलाएं राजनीति में नहीं आएंगी, सामाजिक क्रांति अधूरी रहेगी। यूपी में पंचायत में आरक्षण देने का काम सबसे पहले समाजवादी पार्टी ने किया। हम महिला आरक्षण के विरोध में नहीं हैं, लेकिन ये जल्दबाजी क्यों है। सच तो ये है कि भाजपा जाति जनगणना को टालना चाह रही है।

End of Feed