'न हिजाब हटाना, न दाढ़ी कटाना...', अकबरुद्दीन ओवैसी ने Gen Z और खासकर लड़कियों से क्या की अपील?

एमआईएमआईएम विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी ने अपने संबोधन में खुद को 12वीं पास बताते हुए कहा कि विधानसभा में वह बिना डरे और साफ-साफ अपनी बात रखते हैं, जिसके जवाब में मुख्यमंत्रियों को भी प्रतिक्रिया देनी पड़ती है। उन्होंने जेन जी को निडर और बोल्ड बताते हुए युवाओं से बेखौफ होकर अपनी बात रखने की अपील की। ओवैसी ने हिजाब को महिलाओं की पसंद बताते हुए अपनी बेटियों को शिक्षा हासिल करने और अपने सपने पूरे करने की बात कही।

एआईएमआईएम विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी ने अपने एक संबोधन में शिक्षा, निडर होकर अपनी बात रखने और जेन जी को लेकर कई बातें कहीं। उन्होंने कहा कि वह भले ही 12वीं पास हैं, लेकिन विधानसभा में जिस तरह अपनी बात रखते हैं, उसे उस समय के मुख्यमंत्री तक को सुनना पड़ता है और जवाब देना पड़ता है। अकबरुद्दीन ओवैसी ने कहा कि वह बिना डरे और साफ-साफ अपनी बात कहते हैं।

akbaruddin owaisi

मैं 12वीं पास हूं, लेकिन मुख्यमंत्री को मेरी बात सुननी पड़ती है- बोले अकबरुद्दीन ओवैसी

अकबरुद्दीन ओवैसी ने कहा, "मैं 12th पास हूं, इसमें कोई शक नहीं। लेकिन असेंबली में खड़े होकर मैं इस तरह बोलता हूं कि उस समय के हर मुख्यमंत्री को यह 12th पास आदमी क्या कहता है, सुनना पड़ता है। और वे जवाब देने के लिए मजबूर हो जाते हैं।" उन्होंने कहा कि वह अपनी बात बिना डर और हिम्मत के साथ रखते हैं और सच बोलने से पीछे नहीं हटते। अकबरुद्दीन ओवैसी ने जेन जी का जिक्र करते हुए कहा कि आज दुनिया निडर और बोल्ड जेन जी की बात कर रही है। उन्होंने युवाओं से भी निडर होकर अपनी बात रखने की अपील की।

End of Feed