Radio Presenter Indranand Singh Jha Passes Away: रेडिया की दुनिया की जानी-पहचानी आवाज आज हमेशा के लिए खामोश हो गई। आकाशवाणी दरभंगा के पूर्व रेडियो प्रेजेंटर इंद्रानंद सिंह झा ने दुनिया को अलविदा कह दिया। वह 77 वर्ष के थे और बीमार चल रहे थे। जानकारी के मुताबिक, उनका निधन अपने पैतृक गांव चनौर में हुआ।
इंद्रानंद सिंह झा का निधन।
इंद्रानंद झा आकाशवाणी दरभंगा स्टेशन से ग्रामीण रेडियो वार्ता कार्यक्रम गामघर के लिए 'खुरखुरभाई' उपनाम से जाने जाते थे। वे अपनी सेवा के दौरान रेडियो श्रोताओं के बीच इंद्रानंद सिंह झा काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन पर सामाजिक व सांस्कृतिक संगठनों ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है।
