Ajmer Chandigarh Vande Bharat: अजमेर से दिल्ली तक चलने वाली वंदे भारत ट्रेन अब चंडीगढ़ तक जाएगी। रेलवे की ओर से अजमेर से चंडीगढ़ तक वंदे भारत ट्रेन चलाने की मंजूरी मिल गई है। वंदे भारत एक्सप्रेस एक हाई-स्पीड ट्रेन है जिसे 2019 में भारत में पेश किया गया था। यह अपनी आरामदायक सीटों, आधुनिक सुविधाओं और तेज यात्रा समय के लिए जानी जाती है।
अजमेर से चंडीगढ़ तक चलेगी वंदे भारत ट्रेन
ये भी पढ़ें- Vande Bharat Train: नई दिल्ली-अंब अंदौरा वंदे भारत एक्सप्रेस का बदला टाइमटेबल, जानिए नया शेड्यूल और रूट
दिल्ली-चंडीगढ़ वंदे भारत ट्रेन
रेलवे बोर्ड ने वंदे भारत एक्सप्रेस के दिल्ली से चंडीगढ़ तक विस्तार को मंजूरी दे दी है। ट्रेन अब अजमेर से जयपुर होते हुए चंडीगढ़ तक चलेगी। वंदे भारत एक्सप्रेस का चंडीगढ़ तक विस्तार इन दोनों शहरों के बीच यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए एक तेज़ और अधिक सुविधाजनक विकल्प प्रदान करेगा।
अजमेर-चंडीगढ़ वंदे भारत
अजमेर-चंडीगढ़ वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 6:55 बजे अजमेर से रवाना होगी और दोपहर 2:45 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। यह अजमेर, जयपुर, दिल्ली होते हुए चंडीगढ़ जाएगी। इस रूट पर वंदे भारत की स्पीड 130 किलीमीटर प्रति घंटे होगी।
चंडीगढ़ से जयपुर जाने वाले यात्रियों को फायदा
वर्तमान में, चंडीगढ़ से यात्री जयपुर के लिए दो ट्रेनें (गरीब रथ और दौलतपुर चौक-साबरमती बीजी एक्सप्रेस) ले सकते हैं। रेलवे अधिकारियों का मानना है कि चंडीगढ़-जयपुर रूट पर नई ट्रेन शुरू होने से न सिर्फ यात्रियों को नया अनुभव मिलेगा, यात्रा आरामदायक होगी बल्कि यात्रा का समय भी कम होगा।
