जमीन सौदे में घिरे अजित पवार, बेटे की कंपनी से जुड़ी कंपनी पर अनियमितता का आरोप, जांच के लिए समिति गठित

भूमि सौदे में कथित अनियमितताओं के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए सरकार ने जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित की है और लेन-देन में सब-रजिस्ट्रार की कथित भूमिका को लेकर उसे निलंबित कर दिया है। इस बीच, आरोपों पर अजित पवार ने सफाई दी है। पवार ने कहा है कि इस सौदे से उनका कोई लेना-देना नहीं है।

Ajit Pawar : महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार अपने बेटे पार्थ पवार की कंपनी से जुड़े एक भूमि सौदे को लेकर विवादों में आ गए हैं। इस कंपनी के एक भूमि सौदे में अनियमितता का आरोप लगा है। भूमि सौदे में कथित अनियमितताओं के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए सरकार ने जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित की है और लेन-देन में सब-रजिस्ट्रार की कथित भूमिका को लेकर उसे निलंबित कर दिया है। इस बीच, आरोपों पर अजित पवार ने सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि पुणे के इस कथित करोड़ों रुपए के भूमि सौदे से उनका कोई लेना-देना नहीं है। नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति का वह समर्थन नहीं कर सकते।

ajit pawar

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम हैं अजित पवार। तस्वीर-PTI

तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

रिपोर्टों के मुताबिक पिंपरी चिंचवड़ पुलिस ने पार्थ पवार से जुड़ी कंपनी से संबंधित जमीन सौदे में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। इस बीच, राकांपा (एसपी) के वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे ने भूमि सौदे में कथित अनियमितताओं की जांच उच्च न्यायालय के एक वर्तमान न्यायाधीश की निगरानी में कराने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि जांच पूरी होने तक अजित पवार को देवेंद्र फडणवीस सरकार से इस्तीफा दे देना चाहिए। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भूमि सौदे को "प्रथम दृष्टया गंभीर" बताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने संबंधित विभागों से मामले से जुड़ी जानकारी मांगी है, जबकि अजित पवार ने जोर देकर कहा कि उनका विवादास्पद सौदे से कोई लेना-देना नहीं है।

End of Feed